Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

मत्स्य विभाग हिमाचल प्रदेश के उपनिदेशक कार्यालय ट्राउट फॉर्म पतलीकूहल द्वारा जिला लाहौल स्पीति में आज 10000 नंबर ब्राउन ट्राउट और रेनबो ट्राउट का बीज संग्रहण किया।

जिसमें लगभग 1500 की संख्या सीसू झील में डाले गए 3000 के लगभग गोशाल गांव में और 3000 के लगभग जिस्पा में भागा नदी और 2500 नंबर बीच की संख्या दीपक ताल झील में संग्रहित की गई।

विभाग समय-समय पर प्रदेश के सभी नदी नालों में मत्स्य बीज का संग्रहण करता रहता है।

यह संग्रहण आने वाले समय में लाहौल घाटी में मत्स्य आखेट की गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके और हमारे युवा वर्ग को स्वरोजगार की ओर प्रेरणा मिल सके।

उपनिदेशक ट्राउट फार्म पत्लीकूहल ने स्थानीय निवासी व ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों से अवैध शिकार पर पूर्ण सहयोग देने पर आग्रह किया ताकि हमारे जल संसाधनों की रक्षा सही ढंग से हो सके।

निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य हिमाचल प्रदेश विवेक चंदेल ने कहा विभाग मत्स्य संग्रहण और मत्स्य संरक्षण हेतु पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

संग्रहण के दौरान ग्राम पंचायत शिशु ग्राम पंचायत गोशाल ग्राम पंचायत जिसपा के पदाधिकारी व स्थानीय निवासी,विभागीय अधिकारी अरुण कांत उपनिदेशक, गोपाल चौहान मत्स्य अधिकारी, देव राज उप निरीक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!