Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल में बीती देर रात 36 साल के बेटे ने 59 वर्षीय बुजुर्ग बाप की हत्या का करने का मामला सामने आया है।

उपमंडल की द्रुबबल पंचायत के चंडोझ के द्रोबडी गांव में बेटे बहु के बीच चल रहे के विवाद को सुलझाने पर बेटे ने गुस्से में वार कर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार घर में बेटे और बहू के बीच चल रहे विवाद में बीच बचाव के लिए जब पिता आगे आए तभी तैश में आकर बेटे ने पिता पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया।

बुजुर्ग को जब घायल हालत में परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान प्रताप निवासी द्रोबडी के रूप में हुई है। वह जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके बेटे मुकेश पर हत्या का आरोप लगा है।

वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस द्वारा आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिवार जनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!