कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सिस इण्डिया प्राईवेट लिमिटेड-आरटीए हमीरपुर हि प्र द्वारा उम्मीदवार सेक्यूरिटी गार्ड के पदों की भर्ती हेतु कैंपस साक्षात्कार उप- रोजगार कार्यालय बन्जार में करवाए जाएंगे।
रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता मैट्रिक पास, तथा आ 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान रूपए 17,000/- से 18,000/-होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल हिमाचल और चण्डीगढ़ है।
योग्य उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 9 जून 2025 क रोजगार कार्यालय कुल्लू तथा 10 जून 2025 को प्रातः 10:30 बजे उप-कार्यालय, बन्जार में पहुँच कर साक्षात्कार में भाग ले सकते है।
उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हों और यदि पंजिकरण नहीं है तो अपना पंजीकरण ऑनलाईन करवा लें तथा इंटरव्यू के लिए ऑन आवदेन करें।
इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह ऑन पंजीकरण के लिए विभाग के पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर जाएं।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कुल्लू 01902222522 पर करें ।
साक्षात्कार में आने-जाने का यात्रा भता देय नहीं होगा।
