Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर जिला भर में निर्जल एकादशी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।

नगर के श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में लोगों ने गासियां और शीतला माता की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की तथा शीतल फल चढ़ाए।

वहीं इस दिन जगह-जगह पर धर्म प्रेमियों और धार्मिक तथा सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने शीतल जल की छबीलें लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई।

घुमारवीं के गांधी चैक के समीप शिवम इंस्टीच्यूट फाॅर वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर एसआईवीटी द्वारा शीतल जल की छबील लगाई गई थी, इस मौके पर फलों का भंडारा भी लगाया गया।

एसआईवीटी के एमडी सतीश शर्मा ने बताया कि यह आयोजन हर साल की तरह किया गया। जिसमें मीठा एवं ठंडे पानी के साथ फल भी वितरित किए गए।

इस दौरान चिल्लचिल्लाती गर्मी से परेशान राहगीरों, स्कूली बच्चों और अन्य लोगों ने जल ग्रहण किया। एसआईवीटी की ओर से गाड़ियों को रूकवा कर पानी पिलाया गया।

वहीं दूसरी ओर बिलासपुर शहर के बस स्टैंड में एचआरटीसी स्टाफ द्वारा मीठे पानी की छबीन के साथ तरबूज वितरित किया गया।

चंपा पार्क में प्रशांत गुप्ता, हिमांत रवि राणा, आशीष गौतम, मंगत राम, मुकेश कुमार और अनीश ठाकुर ने भी छबील लगाकर लोगों को पानी पिलाया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!