Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हैदराबाद के प्रतिष्ठित हुसैन सागर में 27 से 31 मई तक आयोजित हुई 26वीं सब.जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू और किन्नौर की बेटियों ने इतिहास रच दिया है।

पोंडा, किन्नौर की अर्चिता नेगी और धार कुल्लू की श्रेया ठाकुर की जोड़ी ने अत्यधिक प्रतिस्पर्धी डबल स्कल 500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतते हुए राज्य और देश का मान बढ़ाया।

अर्चिता नेगी वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण बिलासपुर के वाटर स्पोर्ट्स सेंटर बरमाना में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

सेंटर प्रभारी विजय नेगी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा यह जीत न केवल खिलाड़ियों के लिएए बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!