Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण तथा लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है तथा दिशा में करोड़ों रूपए व्यय किया जा रहा है। यह बात शिक्षा भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शनिवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत करजां के गांव सजला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों की लम्बे अर्से से चली आ रही मांग पूरी हुई है तथा अब लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य केन्द्र में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट सहित एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सेवाएं लोगों को उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि भेखली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रायसन के मंजलीहार तथा देवगढ़ में स्वास्थ्य उपकेन्द्र प्रदान किया गया। रायसन पीएचसी को सीएचसी बनाया गया। पतलीकूहल में पीएचसी को सीएचसी का दर्जा प्रदान किया गया तथा 8 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण कर्य प्रगति पर है जो इसी वर्ष पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मनाली के अस्पताल को कुल्लू के स्तर का बनाया जाएगा। इसे 100 बिस्तरों का बनाया गया है। अस्पताल के साथ लगती 7 बीघा भूमि को स्वास्थ्य विभाग के नाम पर करने के बाद 3 करोड़ रूप्ए की लगात से भवन का निर्माण प्रगति पर है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तियां की जाएंगी तथा इसे कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल के दर्जे का बनाया जाएगा।

पतलीकूहल में हंस फाउंडेशन संस्था द्वारा 50 करोड़ रूपए की लागत से मल्टी सुपर स्पैशलिटी अस्पतताल बनाया जाएगा। इसमें लोगों का पूर्णतया निःशुल्क उपचार होगा। यह एक सेवा का संस्थान होगा तथा इसमें सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन संस्था द्वारा हिमाचल प्रदेश को ऐंबुलेैंस प्रदान की जाएगी प्रत्येक ऐंबुलेस में एक चिकित्सक, एक लैब तकनीशियन तथा एक फार्मासिस्ट होगा जो हर गांव में जाकर लोगों का उपचार करेंगे। कुल्लू अस्पताल में डायलिसिस केन्द्र की सुविधा भाजपा सरकार ने दी। मनाली अस्पताल में मई महीने तक डायलिसिस यूनिट स्थापित कर लोगों को सुविधा प्रदान की जाएगी।

मनाली अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ऐंबुलैस प्रदान की गई है जिससे मरीजों को सरकारी दरों पर चंडीगढ़ तथा शिमला ले जाने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हुई है।
सड़कों तथा पुलों का उल्लेख करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि 8 मे से 6 पुल बनकर तैयार हो गए हैं तथा जगतसुख और छाकी नाला का पुल भी 2-3 महीने में तैयार कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

ग्राम पंचायत करजां में जल-जीवन मिशन के तहत 700 घरों को नल सुविधा प्रदान की गई । सजला-धमसू-करजां पेयजल योजना पर 85 लाख व्यय किया जा रहा है तथा इसका 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। धमसू, सजला तथा जगसुख में सड़कों की मुरम्मत पर 80 लाख रूपए व्यय कर मैटलिंग तथा टारिंग की गई। रायसन में भी बड़ा पुल बनाने का आश्वासन दिया।

शिक्षा का उल्लेख करते हुए गोविंद ठाकुर ने कहा कि राजकीय डिग्री कालेज हरीपुर में इसी शैक्षणिक सत्र से एमए अंगेजी, एम कॉॅम तथा पर्यटन में स्नातक की कक्षाएं शुरू की जाएगी।

जिला में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए साहसिक खेलों के लिए और भी नए स्थलों को चिन्हित किया जाएगा। 350 करोड़ रूपए सीवरेज सुविधा पर व्यय किए जा रहे हैं तथा इसके तहत कटराई तक के क्षेत्र को जोड़ा जाएगा। कुल्लू में उपयुक्त जगह का चयन कर 200 करोड़ रूपए तथा पतलीकूहल में 50 करोड़ की लागत से मल्टी स्पैशलिटी अस्पताल बनाए जाएंगे।

उन्होंने सजला महिला मंडल भवन के अधूरे कार्य को पूर्ण करने के लिए 2 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने सजला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए एक साल तक दो कमरे निःशुल्क देने के लिए शमशेर सिंह ठाकुर को सम्मानित भी किया।

उन्होंने लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया तथा शेष समस्याओं के शीघ्र निपटारे के लिएए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।

शिक्षा मंत्री ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय युवा नेतृत्व कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के 8 युवक मंडलों को खेल किटें तथा 5 महिला मंडलों को 10 किलटे वितरित किए। मन्नत कला मंच के कलाकारों ने भी लोगों को गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों से सड़क सुरक्षा तथा नशा निवारण पर महत्वपर्ण जानकायिां प्रदान कर जागरूक किया। गाड़ी चलाते समय या सड़क पार करते समय लोगों को हमेशा यातायात के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!