Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की विशेष अन्वेषण टीम ने चंबाघाट फ्लाई ओवर के पास ऑटो में सवार 2 लोगों को 270 टेबलेटस नशीली दवाईयां सहित गिरफतार किया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 25-3-2025 को जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण ईकाई की टीम सोलन शहर में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतू मौजूद थी।

उसी समय पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि शमलेच की तरफ से एक ऑटो चम्बाघाट की तरफ आ रहा है।

जिसमे कैलाश जोशी व युगल किशोर नाम के दो व्यक्ति सवार है जो भारी मात्रा में मादक पदार्थ व अवैध नशीली दवाईयां सप्लाई करने के लिये ले जा रहे है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये चम्बाघाट फलाई ओवर के पास नाकाबन्दी करके उक्त ऑटो को रोककर चैक किया गया तथा उसमें बैठे दो व्यक्तियों को 270 टेबलेटस नशीली दवाईयां सहित गिरफतार किया गया जिस बारे वह कोई भी वैध दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश न कर सके।

उक्त आरोपियों से पकड़ी गई नशीली दवाइयां Drug & Cosmetic Act के अन्तर्गत प्रतिवन्धित है।

गिरफतार किये गये आरोपियों के विरुध धारा 18 Drug & Cosmetic Act के तहत कार्यवाही की गई।

उक्त आरोपियों को बरामद की गई नशीली दवाईयो सहित ड्रग निरीक्षक के हवाले किया गया है। दोनों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है।

आरोपियों की पहचान युगल किशोर पुत्र स्व० विद्या दत शर्मा निवासी गाँव मन्सार डाकखाना सलोगडा तह० व जिला सोलन हि०प्र० उम्र 36 वर्ष व कैलाश जोशी पुत्र गोविन्द वल्लभ जोशी निवासी गाँव कठार डाकखाना बसाल तह० व जिला सोलन उम्र 42 वर्ष के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!