Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के सदर थाना की पुलिस टीम ने बीती रात 3 युवकों को 800 टेबलेटस नशीली दवाइयों सहित गिरफ्तार किया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात पुलिस थाना सदर सोलन की पुलिस टीम सोलन शहर में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतू मौजूद थी।

टीम द्वारा दोहरी दीवार के पास नाकाबन्दी की गई थी तो रात को समय करीब 9.20 बजे रबौण की तरफ से तीन लड़के आ रहे थे।

पुलिस पार्टी को सामने देखकर भागने का प्रयास करने लगे जो शक होने पर पुलिस पार्टी द्वारा उन तीनों को काबू किया गया।

जिनके कब्जा से 800 टेबलेटस नशीली दवाईयां बरामद की गई। जिस बारे तीनों आरोपी कोई भी वैध लाईसेंस/ दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश न कर सके।

उक्त आरोपियों से पकड़ी गई नशीली दवाईयां Drug & Consmetic Act के अन्तर्गत प्रतिबन्धित है।

गिरफतार किये गये आरोपियों के विरूद्ध धारा 18 Drug & Cosmetic Act के तहत कार्यवाही की गई।

आरोपियों को बरामद की गई नशीली दवाईयो सहित ड्रग निरीक्षक के हवाले किया जा रहा है। आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है।

आरोपियों की पहचान विशाल सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी गांव राम नगर तह० डा०खा० व तह० नैनीताल जिला काशीपुर उत्तराखण्ड हाल रिहायिश वार्ड न० 03 बाईपास कथेड़ सोलन तहसील व जिला सोलन उम्र 21 वर्ष, अमन कुमार पुत्र मन बहादुर मूल निवासी नेपाल, हाल निवास समीप अपैक्स अस्पताल कोटलानाला सोलन तह० व जिला सोलन उम्र 20 वर्ष व सोनू पुत्र अजय निवासी वार्ड न० 3 कथेड तह० व जिला सोलन उम्र 19 वर्ष के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!