Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के धर्मपुर पुलिस थाना की टीम ने 2 युवकों को करीब 11 ग्राम चिट्टा सहित गिरफतार किया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17-3-2025 को जब थाना धर्मपुर की पुलिस टीम थाना क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतू मौजूद थी।

उसी दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि गौरव व उसका भाई चेतन अपने घर में चिट्टा बेचने का धंन्धा करते है तथा दोनों ने अपने घर के नीचे अपने निर्माणाधीन भवन में चिटटा रखा हुआ है।

इस सूचना पर पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उनके निर्माणाधीन मकान में दबिश देकर दोनों युवकों को करीब 11 ग्राम चिट्टा सहित गिरफतार किया गया।

जिस पर उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज किया गया। गिरफतार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल में भेज दिया गया है।

जाँच के दौरान यह भी पाया गया है कि गिरफतार आरोपियों में से आरोपी गौरव के विरूद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में चिट्टा तस्करी का एक मामला दर्ज है जिसमें उक्त आरोपी से 7 ग्राम से ज्यादा चिट्टा किया गया था। मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!