Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन थाना सदर की पुलिस टीम ने मेरिडियन फैक्ट्री शामती के पास डेरा नेपाली में शक्ति सिह नेपाली के कमरा से 29 पेटी देसी शराब बरामद की।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन पुलिस थाना सदर सोलन की पुलिस टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतू सोलन शहर व आसपास के क्षेत्रों में गश्त व नाकाबन्दी पर मौजूद थी।

उसी दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि मेरिडियन फैक्ट्री शामती के पास डेरा नेपाली में शक्ति सिह नेपाली ने डेरे के अन्दर कमरा में शराब देसी स्टोर करके रखी है जो यह नेपाली लोगों को शराब बेचने का अवैध धन्धा करता है।

इस सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त नेपाली के कमरा में दबिश देकर कमरा के अन्दर से देसी शराब की 29 पेटियां (कुल 348 बोतले) बरामद की गई। जिस बारा में उक्त नेपाली कोई भी कैप परमिल/लाईसेंस व अन्य दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश न कर सका।

मामले में संलिप्त आरोपी शक्ति सिंह पुत्र राजा राग निवासी गाव व डाल्खा० सैनिक तह० नेपालगंज जिला काठमाडु भेरी आंचल नेपाल उम्र 50 वर्ष को बीएनएसएस 2023 के प्रावधानों के अनुसार धारा 35(3) BNSS का नोटिस देकर पाबन्द किया गया। उक्त आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!