Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला कुल्लू में सैलानियों की संख्या भी बढ़ गई है और यहां पर साहसिक गतिविधियों में भी सैलानी भाग ले रहे हैं। लेकिन ब्यास नदी में कुछ ऐसे बिंदु है। जो प्रशासन के द्वारा चिन्हित नहीं किया गया है।

लेकिन कुछ रिवर रफ्तार ऑपरेटर वहां से यह गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। जिससे सैलानियों की जान को भी खतरा बना हुआ है।

कुल्लू में राफ्टिंग का कारोबार कर रहे ऑपरेटर सुरेश कुमार ने इस बारे जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि वह मनमर्जी से काम कर रहे राफ्टिंग संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।

सुरेश कुमार ने बताया कि शमशी से लेकर झिड़ी तक राफ्टिंग गतिविधियों को करवाने के लिए पर्यटन विभाग के द्वारा कुछ स्थान चिन्हित किए गए हैं।

लेकिन कुछ राफ्टिंग संचालक विभाग के दिशा निर्देशों को ठेंगा दिखा रहे हैं और रात के अंधेरे में भी बजौरा व गुर्जर बस्ती से गैर कानूनी तरीके से राफ्टिंग गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

इसके अलावा कई राफ्टिंग संचालकों ने ऐसे गाइड को नियुक्त किया है। जिनके पास ना तो कोई लाइसेंस है और ना ही राफ्ट का पंजीकरण किया गया है।

ऐसे में राफ्टिंग कारोबार पर भी इसका बुरा असर हो रहा है और आने वाले दिनों में सैलानियों के साथ भी कोई हादसा पेश आ सकता है।

सुरेश कुमार ने जिला प्रशासन से मांग रखी कि वे इन जगहों पर इस तरह की गतिविधियों को रोके और कोई बिना अनुमति राफ्ट चलता हुआ पाया गया। तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

सुरेश कुमार का कहना है कि इसके अलावा कुछ राफ्टिंग संचालक अपनी निजी गाड़ियों में भी राफ्टिंग और सैलानियों को ढो रहे हैं जिससे यहां पर ट्रैफिक नियमों की भी उल्लंघना हो रही है। कुल्लू पुलिस भी इस बात पर विशेष रूप से ध्यान दें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!