कुल्लू टूडे
कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की पालमपुर पुलिस ने बीते दिनों होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए इस मामले में होटल संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी कि पालमपुर के लोअर मैंझा में एक होटल में देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल में छापा मारा।
छापामारी के दौरान पुलिस ने होटल से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया। जिनसे होटल में देह व्यापार करवाया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार पिछले कई दिनों से होटल में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में होटल संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
