कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराकर रह गई है। इसका उदाहरण बिलासपुर मुख्यालय पर कांग्रेस के नेता एवं पूर्व विधायक पर दिन दिहाड़े हुए गोलीकांड से लगाया जा सकता है।
कांग्रेस शासनकाल में जब इनके नेता व पूर्व विधायक ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की सुरक्षा का अंदाजा सहजता से लगाया जा सकता है।
भाजपा सदर मंडल के पूर्व प्रवक्ता सुभाष ठाकुर ने कहा कि पावर कार्पोरेशन के चीफ इंजीनियर की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत ने कांग्रेस सरकार में चल रहे कथित भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी की मौत से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। चंबा से जो हत्याकांड की घटना शुरू हुई थीए वो लगातार जारी है।
बिलासपुर मुख्यालय के कोर्ट परिसर में कुछ महीने पहले जो गोलीकांड हुआ, नालागढ़.बद्दी में गोलीकांड हुआ तथा दिनदहाड़े ज्वाली में गोलियां चलाई गई और अब पूर्व विधायक के घर में घुस कर आपराधिक तत्वों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बिलासपुर का आज आम आदमी भयभीत है।
प्रदेश में ड्रग माफिया, खनन माफिया व वन माफिया सरकार पर हावी हो गया है। संबंधित माफिया को कथित सरकारी संरक्षण मिल रहा है।
इसके परिणाम स्वरूप ही इस तरह से आपराधिक और असामाजिक तत्व सरेआम घूम कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है।
सरकार गंभीरता से इन आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करे ताकि प्रदेश में शांति स्थापित हो सके।
