Spread the love

कुल्लू टूडे

सैंज

जिला कुल्लू की सैंज
घाटी की पिन पार्वती नदी में नहाते हुए डूबे थलौट आईटीआई के दोनों छात्रों के शव आज सुबह गोताखोर की मदद से बरामद कर लिए गए हैं।

गौरतलब है कि बीते दिन हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के लारजी में पिन पार्वती नदी में नहाने गए थलौट आईटीआई दो छात्रों की डूब गए थे।

दोनों छात्र दोपहर एक बजे के आसपास नहाने के लिए नदी में बनी झील में नहाने गए थे। जब छात्रों पानी में नहाने लगे तो दोनों डूब गए और उसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका है।

उल्लेखनीय है कि दोनों युवकों की नदी में जाकर लोगों ने भी तलाश की। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। बहरहाल देर शाम तक लोग नदी में बनी इस झील में दोनों की खोजबीन करते रहे।

डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते गए कहा कि आईआईटी थलौट के यह दोनों युवक बिहाली में पॉवर हाऊस के पास पिन पार्वती नदी में नहाने गए थे।

उन्होंने बताया कि नदी में नहाते हुए डूबे थलौट आईटीआई के दोनों छात्रों के शव शुक्रवार सुबह गोताखोर की मदद से बरामद कर लिए गए हैं।

मृतक छात्रों की पहचान 18 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र गीतानंद निवासी गांव मुराह डाकघर गुराण तहसील बालीचौकी जिला मंडी तथा 18 वर्षीय घनश्याम सिंह पुत्र दया राम निवासी गांव काहरा डाकघर खलवान तहसील बालीचौकी जिला मंडी के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!