Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने शनिवार को भारी वर्षा के दौरान कुल्लू शहर में क्षतिग्रस्त हुए क्षेत्र का दौरा करके बहाली कार्यों का जायजा लिया।

उपायुक्त ने शास्त्री नगर, सरवरी तथा पुराना अखाड़ा में जाकर वर्षा से हुई क्षति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि ड्रेनेज नालों तथा उन पर बनी कलवर्ट की की चौड़ाई, सुनिश्चित करें नालों में अतिक्रमण न हो।

उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए रात में सड़क बहाली के लिए एक जेसीबी स्टैंडबाई में रखें।

इस अवसर पर एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग बीएस नेगी तथा कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद कुल्लू अनुभव सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!