Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

एनटीपीसी कोलडैम द्वारा अपने नैतिक सामाजिक दायित्व के तहत गाँव जमथल में आज दो दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन एनटीपीसी कोलडैम के परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर और अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उमेश कुमार द्वारा किया गया।

इस प्रतियोगिता में कबड्डी और वॉलीबॉल खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें परियोजना प्रभावित जिलों की विभिन्न पंचायतों के युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में 21 टीमों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें 11 टीमों ने वॉलीबॉल और 10 टीमों ने कबड्डी मुकाबलों में हिस्सा लिया।

खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवा खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल के प्रति समर्पण का शानदार परिचय दिया।

इस आयोजन में एनटीपीसी कोलडैम के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिससे प्रतिभागियों का मनोबल और अधिक ऊंचा हुआ।

एनटीपीसी कोलडैम द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता ने न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का मंच प्रदान किया।

बल्कि ग्रामीण युवाओं को टीम वर्क, अनुशासन और खेल भावना को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।

एनटीपीसी कोलडैम इस तरह के आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को खेल और सामाजिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करता रहता है।

इस अवसर पर सीआईएसएफ डीसी राजकुमार ठाकुर, एनटीपीसी के सीएसआर विभाग से वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. अंजुला अग्रवाल, सहायक प्रबंधक पूरन सिंह, ग्राम पंचायत जमयल के उप प्रधान शशि ठाकुर और हरनोडा पंचायत के बीडीसी सदस्य अशोक कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!