Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को कुल्लू में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पीआरओ एवं पूर्व सांसद दीपा दास मुंशी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, एपीआरओ शमीमा रैना विशेष तौर पर मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए शमीमा रैना ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस को एकजुट देख कर उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सदस्यता फार्म भरने को लेकर जानकारी दी और कहा कि कांग्रेस की सदस्यता जो है वह फेक नहीं है। उन्होंने कहा कि जिसे सदस्यता फार्म भरने के लिए अधिकृत किया जाएगा उसे 25 सदस्य फॉर्म भरने होंगे।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि एनएसयूआई का सक्रिय कार्यकर्ता रहा हूं आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की पहचान होगी जो हमेशा बूथों में काम करने वाले और कर्मठ कार्यकर्ता होगा उसकी पहचान पार्टी में सबसे पहले होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वह सभी नेताओं को एकजुट रखने का प्रयास कर रहे हैं ताकि संगठन को मजबूती प्रदान हो।

उन्होंने कहा कि हिमाचल को स्वर्गीय यशवंत सिंह परमार ने बनाया हम उनके नाम पर वोट मांगते रहेंगे हम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम पर भी वोट मांगते रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी क्यों नहीं मांगती वोट शांता कुमार के नाम से प्रेम कुमार धूमल के नाम पर वोट हम जनता के बीच में जाएंगे। लोगों से वीरभद्र सिंह के नाम से वोट मांगेगा। फिर से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की पीआरओ दीपा दास मुंशी ने संबोधन करते हुए कि कहा संगठन बहुत मजबूत है कोरोना के कारण हम 1 साल की सदस्यता के लिए बहुत पीछे हैं। सदस्यता के लिए एक सदस्यता ऐप भी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग झूठ बोलने में माहिर है वह मीडिया और सोशल मीडिया में प्रचार करते हैं। धरातल पर कुछ नहीं करते। उन्होंने कहा कि आज भी जो कुछ देश में नजर आता है वह कांग्रेस की देन है।

उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि 100 दिन का काम किसने दिया, यह यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय में हुआ। यह कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार मन की बात करने का काम करती है लेकिन महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है।

उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं से अाग्रह किया है कि वे सभी कार्यकर्ता बूथ पर जा कर सदस्यता अभियान जोरों से चलाएं। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी को लाएं और एक देश को नई दिशा प्रदान करें।

जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि जब-जब हिमाचल में या देश में कांग्रेस की सरकार आई है तो देश में तरक्की हुई हैं। हिमाचल कांग्रेस सदस्य फार्म भरें जाएंगे उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है।

विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू अस्पताल की दयनीय हालत को लेकर मैंने विधानसभा में सवाल किया तो मुख्यमंत्री किसी तरह का कोई जवाब नहीं दे पाए और बौखला गए।

उन्होंने कहा कि कुल्लू में कोरोना काल में बैंटिलेटर इस्तेमाल नहीं हो पाए हैं, यह बहुत शर्म की बात है। कोरोना काल में भाजपा के नेता पीपीई किट घोटाला, सेनेटाईजर घोटाला करते हुए पाए गए, जबकि कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य चेकअप किया और सेनेटाईजर व दवाइयां बांटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इसका उप चुनावों में जवाब मिला है लेकिन आने वाले विस चुनावों में और दयनीय हालत होने वाली है।

बैठक में जिला कुल्लू कांग्रेस के पदाधिकारी और ब्लॉकों के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!