कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला मुख्यालय कुल्लू में कलाकेंद्र के पास एक कार द्वारा स्कूटी को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गयी और कार चालक कर सहित मौका पर से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात एक स्कूटी सवार कलाकेंद्र वाली सड़क से मुख्य सड़क मार्ग की ओर आ रहा था और एक कार भुंतर से मनाली की ओर जा रही थी।
कलाकेंद्र के पास पहुंचते ही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। कलाकेन्द्र के साथ लाइब्रेरी के बाहर कुछ लोग टक्कर की आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को क्षत्रिय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। बताया जा रहा है कि स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कार चालक कर सहित मौके से फरार हो गया था।
मृतक बोधराज पुत्र बूटा राम वीपीओ दीनानगर जिला गुरदासपुर अमृतसर रोड़ पंजाब का बताया जा रहा है। जो कुल्लू में दर्जी का काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
