Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

कुल्लू से औट जा रही एक निजी बस अनियंत्रित हो कर दीवार से टकरा गई। जिसमें दो स्कूली छात्राएं व एक महिला घायल हो गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार कुल्लू से औट जा रही एक मिनी निजी शुकदेव बस सुबह दस
बजे के आसपास अचानक अनियंत्रित हो कर सैनिक चौक के पास दीवार से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि बस ने पहले सड़क पर जा रही एक लड़की टकर मारी और उसके
बाद दीवार टकरा गई।

मिली जानकारी के अनुसार बस के दीवार से टकराने के कारण बस में सवार कुछ स्कूली बच्चे व यात्री खिड़की से बाहर गिर गए। जिससे दो छात्राएं व एक महिला घायल हो गई। जिन्हें तेगुबेहड़ अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही भुंतर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को
अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!