कुल्लू टूडे
निरमंड, कुल्लू
जिला कुल्लू की आनी विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड निरमंड में शुक्रवार को ग्राम पंचायत शिशवी के महिला मंडल शिशवी को नेहरू युवा केंद्र कुल्लू व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश अनुसार डिजिटल सुविधा प्रदान की जाने हेतु बैंक मित्रों का कैडर निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत शिशवी में बैंकिंग संबंधित जानकारी प्रदान की गई ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवी कमलेश ठाकुर द्वारा लोगों को बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान युवाओं को ई बैंकिंग,खाता संबंधी जानकारी, नकद जमा, नियमित बिल भुगतान, मोबाइलों के लिये रीलोड वाउचरों की खरीद, छोटा / लघु विवरण, पिन परिवर्तन, चेक बुक के लिए अनुरोध, चेक बाउंस आदि सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवी द्वारा नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र कुल्लू निरमंड ब्लॉक राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्वयंसेवी एरिक कायथ और प्रधान रजनी कपूर, महिला मंडल शिशवी सचिव मेनका देवी, प्रेमकली, विपला, सुनिता शर्मा, लीलाबति, रीता, सीता कमला शर्मा, सुनिता, रूखमणी, योगेश किरण,देवराज ठाकुर, युगल सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
