Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

डीएवी एसीसी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बरमाणा की शिक्षिका मधुरिमा कश्यप को स्कूल के वार्षिक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक एवं उनकी अर्धांगिनी डॉ. ताशीन मुस्ताक द्वारा उनके वर्षों के समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बेहतरीन योगदान के लिए लॉन्ग सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही, उन्हें बेस्ट क्लब कम्युनिटी अवार्ड की प्रभारी के रूप में भी सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।

मधुरिमा कश्यप के नेतृत्व में स्कूल के कई क्लबों और गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जैसे कम्युनिटी आउटरीच, विरासत, भाषा और संचार, रसोई एवं व्यंजन, नृत्य क्लब, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, और प्रदर्शन कला।

उनके प्रयासों ने छात्रों के समग्र विकास और स्कूल की शिक्षा प्रणाली को एक नई दिशा दी है।

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने उन्हें अवार्ड प्रदान करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा, मधुरिमा कश्यप ने विद्यालय में प्रेरणा और दिशा प्रदान की है, जो छात्रों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। उनका योगदान समाज और शिक्षा क्षेत्र के लिए अमूल्य है।

मधुरिमा कश्यप का समर्पण और कार्य छात्रों की सफलता के साथ-साथ पूरे समुदाय के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

उनकी इस सफलता पर स्कूल स्टाफ व उपस्थित अभिभावकों ने उनको बधाई दी।

इस दौरान एसीसी अदानी ग्रुप के सीएमओ मुकेश उनकी पत्नी तृप्ति सक्सेना, सीपीएम संदीप सेरा, एचआर हेड पदम् नाभ शर्मा, सीएस हेड हितेंद्र कपूर स्कूल, हिमाचल प्रदेश जोन-सी की पूर्व एआरओ सह प्रबंधक रमा परवान, प्रिंसिपल सुनील गांगटा, सीनियर शिक्षक केके शर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!