Spread the love
कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू जिला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के विशेष प्रचार अभियान के चलते आज नोर पंचायत के शलाट व रठोह गाँव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं बारे जानकारी दी गई।
इस दौरान सहारा कला जत्था बन्जार, कुल्लू के कलाकारों ने गीत, संगीत तथा नुकड़ नाटक द्वारा लोगों को विशेषकर अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक समुदाय के किये सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने 75950  नए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मामले स्वीकृत किए हैं। जबकि इंदिरा गाँधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत अबतक लगभग 31 हजार महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपये प्रतिमाह की दर से स्वीकृत  किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत लगभग चार हजार अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट’ का दर्जा प्रदान किया गया है, इस योजना में सरकार ने लगभग उनतालिस करोड़ रूपये के लाभ वितरित किए हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के तहत विधवा, बेसहारा व एकल महिलाओं और दिव्यांग माता पिता के बच्चों को मुफ्त शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए सरकार द्वारा वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है, इस योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 53 करोड़ रूपये व्यय कर लगभग 23000 बच्चे लाभान्वित होंगे।
पहले कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत नोर के प्रधान कहांन चंद जोशी व वार्ड मेंबर काकी देवी और स्थानीय महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह व स्थानीय और अन्य महिलाये और स्थानीय लोग और युवाओं ने भाग लिया और हिमाचल प्रदेश की जन एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जाना।
दूसरे आज सहारा कला जत्था बंजार का दूसरा कार्यक्रम खंड निरमंड के ग्राम पंचायत नोर के रठोह गांव में किया गया कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत नोर के प्रधान  श्री कहांन चंद जोशी जी।
कलम दास, रोशन लाल और स्थानीय महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह और स्थानीय लोग और युवाओं और अन्य महिलाओं ने भाग लिया और हिमाचल प्रदेश की जन एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जाना।

Leave a Reply

error: Content is protected !!