Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

सात दिवसीय कुल्लू महोत्सव बुधवार से शुरू होगा। पहली बार कुल्लू महोत्सव मनाने जा रही नगर परिषद ने आयोजन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।

इस सात दिवसीय कुल्लू महोत्सव का शुभांरभ कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक दोपहर 2 बजे करेंगे।

कुल्लू महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के अलावा निजी व सरकारी स्कूल के छात्र भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

नगर परिषद एंव कुल्लू महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मंहत ने जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार से कुल्लू महोत्सव शुरू हो रहा है और यह सात दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि उत्सव का शुभांरभ कुल्लू के विधायक करेंगे।

सात दिनों तक कुल्लू के कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे और स्कूली छात्रों की भी भागीदारी रहेगी। इसी के साथ व्यापार की दृृष्टि से भी यहां कारोबार किया जा रहा है।

जहां पर स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों के अलावा भी खाने के स्टॉल लगेंगे। मॉल रोड़ ढालपुर के दोनों और केनोपी लगाई गई है।

इसी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी भी ओपन में बनाए गए मंच पर होगा। रोजाना प्रदेश के प्रसिद् कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

इसी के साथ लोगों को ठंड से बचने के लिए भी यहां व्यवस्था की गई है। जगह जगह पर आग सेकेने की व्यवस्था रखी गई है। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए मिक्की माउस, सेंटा भी रहेंगे।

नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मंहत ने कहा कि टैफिक को भी वनवे कर दिया गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आकर कुल्लू महोत्सव की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!