कुल्लू टूडे
सोलन
सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की विशेष अन्वेषण ईकाई सोलन की टीम ने किराए के मकान में रह रहे 2 प्रवासी युवकों को 6.19 ग्राम चिटटा सहित गिरफतार किया है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बोते दिनों विशेष अन्वेषण ईकाई सोलन की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि कोट्ला नाला सोलन में एक किराये के कमरा में दो व्यक्ति जो बाहरी राज्यों के रहने वाले हैं किराये के कमरा में चिटटा हैरोईन की सप्लाई करने के लिये लाये हैं।
इस सूचना पर विशेष अन्वेषण ईकाई की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त किराये के कमरा में दबिश देकर उक्त किराये के कमरा से दो युवकों को 6.19 ग्राम चिटटा सहित गिरफतार किया गया।
जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में दोनों आरोपियों के विरुध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21,29 एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान गिरफतार दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
गिरफतार दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। गिरफतार दोनों आरोपियों को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में लेकर जाँच की जा रही है।
जाँच के दौरान यह भी पाया गया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी कुछ दिनों से कोटला नाला में किराये के कमरा में रह रहे थे तथा दोनों फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम कर रहे थे i मामले में जांच जारी है।
आरोपियों की पहचान रामचन्द्रा पुत्र कालू सिंह निवासी दल्लपुरा पूर्वी दिल्ली उम्र 28 वर्ष व हैप्पी सिंह पुत्र रूपलाल निवासी सलैम टाबरी नानक नगर लुधियाना पंजाब उम्म्र 21 वर्ष के तौर पर हुई है।
