Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू
भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष की तरह 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती को सुशासन दिवस और 26 दिसंबर को सिखों के दसवें गुरू गोबिंद सिंह जी के पुत्रों की शहादत के दिन को वीर बाल दिवस के रुप में मनायेगी।

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिशा निर्देश अनुसार इन कार्यक्रमों की रूप रेखा बना कर इनके सफलतम आयोजन की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर वाजपेई जयंती के शताब्दी वर्ष को भारतीय जनता पार्टी पूरा वर्ष मनायेगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनी सड़क पर दो किलोमीटर की सुशासन यात्रा भी निकाली जाएगी और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इसी तरह सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों द्धारा धर्म की रक्षा के लिए दिए बलिदान को हर वर्ष वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन वीर बालकों के बलिदान को समर्पित करते हुए इस दिवस की शुरुआत की थी।

इस वर्ष भी यह आयोजन किया जाएगा और उन वीर बालकों के बलिदान को याद करते हुए उनके धर्म और राष्ट्र भक्ति के भाव को याद किया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!