कुल्लू टूडे
बिलासपुर, एचआर शर्मा
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के निहाण में चल रही 71वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलो इंडिया राजपुरा और साईं ट्रेनिंग सैंटर धर्मशाला के बीच खेला गया।
जिसमें साईं ट्रेनिंग सैंटर धर्मशाला ने 34 अंकों से खेलो इंडिया राजपुरा की टीम को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इस चैंपियनशिप में खेल रही प्रदेश की 18 टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इनमें क्वार्टर फाइनल खेलने के लिए क्वालीफाई हुईं टीमों में खेलो इंडिया केंद्र राजपुरा, सिरमौर, कोहिनूर अकैडमी नालागढ,मंडी, सोलन कृष्णा केडमी भगेड़ बिलासपुर, किन्नौर एवं साईं ट्रेनिंग सेंटर धर्मशाला शामिल रही।
जिनमें खेलो इंडिया राजपुरा ने सिरमौर तथा मंडी ने कोहिनूर अकेडमी नालागढ़ को जबकि कृष्णा अकेडमी भगेड़ ने सोलन को और साईं प्रशिक्षण केंद्र धर्मशाला ने किन्नौर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले सेमी फाइनल मुकाबले में साईं ट्रेनिंग सैंटर धर्मशाला ने कृष्णा अकेडमी भगेड़ को इकतरफा मुकाबले में 54 अंकों से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। धर्मशाला ने 67 अंक बटोरे जबकि कृष्णा एकेडमी 13 अंक ही बना सकी।
जबकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में खेलो इंडिया राजपुरा ने अंक से मंडी को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। राजपुरा के 39अंक के मुकाबले मंडी जिला की टीम 31अंक ही बना सकी। विजेता टीमों को ऑल इंडिया ह्यूमन राइट कमीशन के चेयरमैन अजय ठाकुर ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल, रेफरी बोर्ड चेयरमैन विजय पाल चंदेल, टेक्निकल बोर्ड चेयरमैन गोपाल दास्टा, एसोसिएशन के जिला प्रधान दौलत राम ठाकुर, संयुक्त सचिव सुभाष ठाकुर, एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी बीएल धर्माणी, आयोजन सचिव मनोहर लाल शर्मा, रितेश शर्मा, मेहर सिंह वर्मा, पूर्ण कटोच, सुरेश धर्माणी, विपिन शर्मा, गौरव कुमार, अजय शर्मा, रोशन लाल खजूरिया, निहान पंचायत प्रधान कुसुम लता आदि उपस्थित रहे।
