Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर को शिमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-205 पर खलोटा के पास फोरलेन निर्माण कार्य के कारण सड़क धंसने से यातायात बाधित हो गया है। आम जनता की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है।

बिलासपुर पुलिस से जानकारी के अनुसार नौणी-ब्रह्मपुखर फोरलेन से शिमला की ओर जाने वाले वाहन जब्बलपुल-खारसी मार्ग से डायवर्ट किए जा रहे हैं। शिमला से दाड़लाघाट की ओर से आने वाले वाहन दाड़लामोड़-मलोख-खारसी मार्ग से डायवर्ट किए जा रहे हैं।

पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!