Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

डीएवी एसीसी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बरमाना में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह यानि मिलेगें के भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से का साथ मनाया। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस उत्सव में “मिशन कश्मीर” फिल्म का लोकप्रिय गीत ‘बुम्ब्रो-बुम्ब्रो श्याम रंग बुम्ब्रो’ जब प्रस्तुत हुआ, तो तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। यही नहीं कश्मीर राज्य के निवासी उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक भी थोड़ी देर के लिए कश्मीर की घाटियों में खो गए।

उन्होंने कार्यक्रम को देख कर खुद को ‘स्पीचलेस’ महसूस किया और कहा कि यह दृश्य उनके कर्मभूमि से बिल्कुल अलग नहीं है, क्योंकि इसमें संस्कृति, परंपराएं और कर्मभूमि की खुशबू समाई हुई है। यही नहीं बिलासपुर की विख्यात लोक गाथा – मोहना का दृश्य ने भी सबको स्तब्ध कर दिया।

उन्होंने प्रिंसिपल स्कूल स्टाफ और बच्चों के अथक प्रयास की सराहना की और कहा कि सभी प्रस्तुतियों को देखकर यह झलक रहा था कि स्कूल स्टाफ ने कितनी मेहनत की होगी।

उन्होंने बच्चों को टिप्स देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यह हमेशा कड़ी मेहनत, समर्पण, और प्रतिबद्धता से हासिल होती है।

जब हम अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहते हैं और लगातार मेहनत करते हैं, तब ही सफलता हमारी राह में आती है।

उन्होंने छात्रों से भविष्य संवारने पर कहा कि लक्ष्य के बारे में स्पष्ट होना चाहिए। चाहे आप डॉक्टर, इंजीनियर, कलाकार या खिलाड़ी बनना चाहते हो, यह महत्वपूर्ण है कि आप अपनी दिशा को पहले ही स्पष्ट करें।

जैसे ही छात्र 10वीं कक्षा के पास पहुंचते हैं, उद्देश्य और रणनीति की स्पष्टता और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। आपको लक्ष्य तय करना है, और उस जुनून को अपने रास्ते का मार्गदर्शन बनाएं । जैसे महाभारत में अर्जुन ने मछली की आंख पर ध्यान केंद्रित किया था।

यही वह एकाग्रता है, जो आपको अपने सपनों को साकार करने के लिए चाहिए। चाहे आप छात्र हों, माता-पिता हों, या मेंटर हों, ध्यान सफलता की नींव है।

इस दौरान मुख्यातिथि की धर्म पत्नी व बच्चे, एसीसी अडानी ग्रुप के सीएमओ मुकेश, सीपीएम संदीप सेरा ने गेस्ट ऑफ ऑनर से अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने सभी मेधावी व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की विगत वर्ष की शैक्षणिक तथा इस वर्ष की सांस्कृतिक तथा कक्षा प्रतियोगिताओं व खेलों की उत्कृष्ट उपलब्धियों के परिणाम स्वरूप पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यातिथि ने गुणात्मक शिक्षा व खेलों को लेकर जिला भर में उत्कृष्ट स्थान रखने वाले डीएवी शिक्षण संस्थान बरमाणा की सफलता की कहानियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमे भी इस शिक्षा के मंदिर से निमंत्रण का मौका मिला।

वार्षिकोत्सव ने हर जन के मन में एक अमिट छाप छोड़ी क्योंकि इसका हर कार्यक्रम रोमांचक ,संदेश प्रदायक ,मनोरंजन तथा कला पूर्ण था।

विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रधानाचार्यो, अध्यापकों एवं पूर्व अध्यापकों ने भी अपनी अनुपस्थिति देकर विद्यालय की शोभा में चार चांद लगाए। मुख्यातिथि तथा अन्य सभी अतिथियों का विशेष ढंग से भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की स्तुति उपरांत मुख्य अतिथि तथा विभिन्न विद्यालय से आए हुए प्रधानाचार्यो द्वारा दीप प्रज्वलन एवं कैंडल प्रज्वलन से किया गया।

किंडरगार्डन के उभरते सितारों के रंगारंग कार्यक्रम ने उपस्थित सभी जनों को अपने हुनर से प्रफुल्लित कर दिया।

कक्षा तीसरी से पांचवी तक के छात्रों ने अपनी रंग-बिरंगी पोशाकों में अपनी अनूठी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील गांगटा द्वारा निर्देशित प्रस्तुतियों को विशेष सराहना मिली।

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य को देते हुए उनकी सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों की उम्मीद जताई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!