कुल्लू टूडे
मंडी
मंडी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की औट पुलिस ने निजी बस में सवार एक व्यक्ति को 1 किलो 455 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना औट की टीम द्वारा नाकाबंदी मंडी-कुल्लू फोरलेन पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया।
बस की चेकिंग के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 1 किलो 455 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान अमर बुढाथोकी निवासी नेपाल के तौर पर हुई है।
