कुल्लू टूडे
सैंज, कुल्लू
एक ओर जहां प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े आयाम स्थापित कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की बात करती है वहीं प्रदेश सरकार को प्राथमिक स्वास्थ्य क्रेंद्र देहुरी की सुध नहीं है।
देहुरी के कौल सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को प्राथमिक स्वास्थ्य क्रेंद्र देहुरी की सुध नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और यहां के स्थानीय विधायक ने जीत का सेहरा पहनने के बाद आज यहां की सुध तक नहीं ली है। बीच-बीच में यहां की जनता के बीच में जरूर मुँह रस्म की दिखाई जरूर अदा की है।
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं है और हर बात में सियासत को आड़े नहीं लेना चाहते लेकिन सैंज के अंतर्गत आते देहुरी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कोई सुध नहीं ली जा रही है। यहां एक दर्जन के करीब शिक्षक और गैर शिक्षक के पद रिक्त चले हैं।
जबकि विधायक को भविष्य की पौध के बारे में कोई भी चिंता नहीं है। भाग्य रेखा कही जाने वाली सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। मनहम से लेकर देहुरी तक सड़क दयनीय हालत बयां कर रही है। कौल सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया है कि यहाँ का स्वास्थ्य केंद्र करीब 4 वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। इस कारण यहां के लोगों को बुखार या अन्य छोटी बीमारी की स्थिति में सैंकड़ों रुपये खर्च करके सैंज की ओर रुख करना पड़ता है।
जबकि सरकार के नुमाइंदे कुम्भकर्णी तंद्रा में है। उन्होंने कहा कि सैंज घाटी की 15 पंचायतों में से सबसे अधिक लीड बनोगी पंचायत की जनता भाजपा सरकार के विधायक को दी है। फिर इस पंचायत की कोई ख़ैर-ख़बर क्यों नहीं ली जा रही है।
उन्होंने कहा कि 4 वर्ष पूर्व विधायक ने आश्वास्त किया था कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के अंतर्गत राजथाटी में पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग व कैंपिंग के लिए संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। अभी तक क्या उन्हें तलाशा और तराशा नहीं जा रहा है। इसमें दिक्कतें कहां आ रही है।
उन्होंने कहा कि स्वयं विधायक ने देहुरी आकर कहा था कि इससे बेरोजगारों को जहां रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं देश-दुनिया के नक्शे पर इस घाटी को पंख लगेंगे।
वहीं, उन्होंने पुंडीर ऋषि की साधनास्थली सराहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स के रूप में विकसित करने की भी योजना बनाने की बात कही थी। जिसमें विधायक पूरी तह से फिसड्डी साबित हुए हैं।
बनोगी पंचायत के पौरव प्रधान हेम राज पालसरा, पूर्व वार्ड पंच यशपाल, पूर्व वार्ड पंच प्रेम चंद, संजीव नेगी, डूर सिंह, मदन शर्मा, मुरलीधर, नारायण नेगी, हेम राज, ठाकर नेगी, योगेंद्र कुमार, संतोष कुमार, लीला धर, खेम राज, गुलाब चंद, भादर सिंह, धर्म चंद, नेस राम आदि ने कहा कि यहां की जनता की उपेक्षा विधायक को आने वाले विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। यहां की जनता किसी की सिर आंखों पर बिठाना भी जानती और उतारना भी जानती है।
