Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

मनाली शहर में भाजपा समर्थित नगर परिषद द्वारा हटाये जा रहे अतिक्रमण पर मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्य्क्ष हरिचंद शर्मा ने सवालिया निशान लगते हुए कहा कि
कांग्रेस की मजबूती से घबराई भाजपा कांग्रेस से जुड़े लोगों पर एकतरफा करवाई करने पर उतारू हो गई है। हरिचंद शर्मा ने भाजपा नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में मनाली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी और भी मजबूत हुई है। कांग्रेस के मजबूत होने की वजह से मनाली में भाजपा और उन के नेताओं में बौखलाहट है इस बौखलाहट के कारण ही जब मनाली शहर में भाजपा समर्थित नगर परिषद द्वारा जब हटाये गए तो उसमें सिर्फ ऐसे लोगों पर ही कार्रवाई की गई जो कांग्रेस का समर्थन करते हैं या कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए हैं मनाली विधानसभा कांग्रेस सरकारी जमीन पर किसी भी तरह के अतिक्रमण के बिलकुल खिलाफ है लेकिन जब अतिक्रमण मनाली नगर परिषद क्षेत्र में हटाए गए तो उसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों के लोगों के ऊपर कार्यवाही समान रूप से होनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा की जब नोटिस सभी को जारी हुए थे तो कुछ लोगों पर कार्यवाही करना और कुछ को छोड़ना अपने आप में अखरता है। कुछ चिन्हित लोगों पर ही कार्यवाही करना कहां तक लोकतांत्रिक है नगर परिषद के पदाधिकारियों को चाहिए कि नगर परिषद क्षेत्र में जो भी लोग आते हैं चाहे वह भाजपा के हैं या फिर कांग्रेस व अन्य दलों के सभी को एक समान नजर से देखें।

हरी चन्द शर्मा ने कहा की सत्तासीन दल के नेताओं द्वारा मनाली विधानसभा क्षेत्र काफी लोगों को डरा धमका कर लालच देकर भाजपा में शामिल किया जा रहा है भाजपा में बैठे लोग इतने बदले की भावना से काम कर रहें हैं कि मनाली क्षेत्र के कांग्रेसी लोगों के परिवार जन व्यपार में या कोई नौकरी कर रहे हैं तो उनको को तंग किया जा नोकरी पेशा लोगों को बदले की भावना से दूरदराज़ क्षेत्रों में ट्रांसफर करवा करवा कर प्रताड़ित किया जा रहा है। सरकारें तो आती जाती रहती हैं परंतु अपने ही विधानसभा क्षेत्र के लोगों को प्रताड़ित करके भाजपा के लोग क्या जताना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने मन बना लिया है और जिसके परिणाम स्वरूप इस बार जब चुनाव होंगे तो मनाली से विधायक कांग्रेस का ही होगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!