कुल्लू टूडे
कुल्लू
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई लावण्या को न्याय दिलाने के लिए मुखर हो गई है शनिवार को विद्यार्थी परिषद ने कुल्लू जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च कर लावण्या को न्याय दिलाने की मांग की उपायुक्त कार्यालय के बाहर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च किया। इस दौरान सरकार से मांग की गई थी लावण्या की मौत के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
गौरतलब है कि लावण्या एक 17 वर्षीय छात्रा जो तमिलनाडु के एक मिशनरी स्कूल में पढ़ती थी वहां के विद्यालय प्रशासन द्वारा लावण्या को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित किया गया तथा उससे मारपीट और टॉयलेट साफ करवाए गए। विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रा को प्रताड़ित करने के कारण उसने आत्महत्या कर दी।
विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक प्रशांत नेगी ने कहा कि तमिलनाडु सरकार के द्वारा इस घटना में कोई भी सुध नहीं ली जा रही है और सीबीआई भी इस मामले में पीछे हटती नजर आ रही है।
पिछले दिनों विद्यार्थी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से लावण्या न्याय दिलाने के लिए आंदोलनरत थे लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी के साथ साथ लगभग 30 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।
उन्होंने कहा कि जब तक लवणीय को न्याय नहीं मिल जाता विद्यार्थी परिषद अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।
