Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

राजकीय गायत्री कॉलेज ऑफ एजूकेशन कांगू सुंदरनगर में इंटर कॉलेज वुमन चैंपियनशिप बॉक्सिंग का आयोजन 20 और 21 नवंबर 2024 को संपन्न हुआ।

इसमें राजकीय महाविद्यालय महिला वर्ग के लगभग 25 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की 5 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतिस्पर्धा में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की छात्रा आरुषि ने बॉक्सिंग में 57 किलो भार में गोल्ड मैडल और 52 किलो भार में दिव्यांशी ने सिल्वर मैडल हासिल किया। टीम का प्रतिनिधित्व डॉक्टर रितु शर्मा ने किया।

इस उपलब्धि के साथ महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल सहित, महाविद्यालय प्रशासन ने उनका भव्य स्वागत किया।

प्राचार्य डॉक्टर पीएस कटवाल ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं हमारे जीवन में मुख्य भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर आईक्यूएसी सेल के सचिव डाक्टर विजय कुमार, महाविद्यालय एडवाइजरी कमेटी के सदस्य प्रोफेसर प्रेमजीत, प्रोफेसर रंजीत सिंह, प्रोफेसर जगवीर सिंह चंदेल, डॉक्टर सुरजीत कुमार चंदेल और मिडिया सदस्य डॉक्टर हेमा ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!