कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला कुल्लू में कार्यरत एक महिला अधिकारी महिला के डॉ. पति द्वारा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक शाखा कुल्लू तथा मण्डी के साथ मिलीभगत करके धोखाधड़ी करके स्वयं अपने नाम पर ही करवाने तथा 37,13, 246 रुपए महिला अधिकारी के खाते से निकालने का मामला सामने आया है।
इसके अतिरिक्त महिला अधिकारी के बैंक लॉकर में जमा आभुषणों व गहनों की भी निकासी भी महिला अधिकारी के पति द्वारा धोखाधड़ी करके उपरोक्त शाखा प्रबन्धकों की मिलीभक्ति से की गई है। जिसकी शिकायत महिला अधिकारी ने महिला थाना कुल्लू में दर्ज करवा दी है।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि जिला की एक अधिकारी ने एक शिकायत पत्र महिला थाना कुल्लू मे प्रेषित की तथा आरोप लगाया कि इसके डॉ. पति ने प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक शाखा कुल्लू तथा मण्डी के साथ मिलीभगत करके शिकायतकर्ता के अपने पति के साथ संयुक्त बैंक खाते को 2.11.2021 को धोखाधड़ी करके स्वयं अपने नाम पर ही करवा दिया तथा रकम मुबलिक 37,13,246/- (सैंतीस लाख तेरह हज़ार दो सौ छियालिस) शिकायतकर्ता के खाते से निकाल दिये जिसकी जानकारी इसे वर्ष 2022 में हुई।
इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ता के बैक लाँकर में जमा आभुषणों व गहनों की भी निकासी भी शिकायतकर्ता के पति द्वारा धोखाधड़ी करके उपरोक्त शाखा प्रबन्धकों की मिलीभक्ति से की गई है।
इस सन्दर्भ में महिला थाना कुल्लू में शिकायतकर्ता के पति तथा अन्य आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण अधीन धारा 318 (4), 316 (2), 316 (5), 61(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023, दर्ज किया गया है तथा अन्वेषण जारी है।
