Spread the love

कुल्लू टूडे

करसोग/मंडी

भारतीय रिजर्व बैंक के लोकपाल कार्यालय शिमला द्वारा रिजर्व बैंक-एकीकृत लोकपाल योजना-2021 के तहत आज लक्ष्मी नारायण मंदिर करसोग के समीप शुक्रवार को एक दिवसीय वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 100 से अधिक बैंक धारकों ने भाग लिया। शिविर की अध्यक्षता भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के लोकपाल शिव कुमार यादव ने की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में शिव कुमार यादव ने कहा कि आम लोगों के लिए डिजिटल बैंकिंग काफी सुविधाजनक साबित हो रही है, लेकिन इसके साथ ही कुछ सावधानियां भी बरती जानी जरूरी हैं।

उन्होंने कहा कि डिजिटल ठगी के मामले काफी ज्यादा बढ़ रहे हैं और कई अच्छे पढ़े-लिखे लोग भी ठगी के शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कभी भी किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए तथा संदिगध ईमेल या एसएमएस को तत्काल ही डिलीट कर देना चाहिए।

शिविर में उप लोकपाल अनिल पंडोत्रा ने भी रिजर्व बैंक-एकीकृत लोकपाल योजना-2021 और बैंकों से संबंधित समस्याओं के निवारण की प्रक्रिया से अवगत करवाया।

इस अवसर पर मुख्य प्रबन्धक पंजाब नैशनल बैंक लक्ष्मी नारायण, अग्रणी जिला प्रबंधक मंडी अमित कुमार अन्य बैंकों के अधिकारी व ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!