Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कैरियर मार्गदर्शन और कैरियर परामर्श की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रशांत सरकेक अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू ने शिरकत की जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा के द्वारा कुल्लवी परंपरा के तहत मुख्य अतिथि का कुल्लवी टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में जिला कुल्लू के विभिन्न युवक मंडलों के सदस्य तथा विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के युवा उपस्थित रहे।

प्रशांत के द्वारा प्रशिक्षण में पहला सत्र लिया गया उनके द्वारा युवाओं को समय प्रबंधन के बारे में बताया गया उन्होंने कहा युवा जहां भी जिस भी क्षेत्र में काम करना चाहते हैं उसमें सर्वश्रेष्ठ करें।

युवाओं को अपनी कमियां और अपनी रुचि के बारे में जानकारी होनी चाहिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए सबसे पहले टाइम टेबल बनाना एवं उसका कड़ाई से पालन करना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि युवाओं को अपने परीक्षा से पहले पढ़ाई के लिए जो समय होता है उसमें से 20% समय को बफर मैं रखना चाहिए उसके बाद जो समय बचता है उसमें अपनी तैयारी करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि कैसे युवा अनुशासन में रह कर देश और प्रदेश के लिए अपनी सेवाए दे सकता है।

इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण का दूसरे सत्र में जिला आपदा प्रबधन प्राधिकरण के जिला समन्वयक प्रशांत किशोर कार्यक्रम में बतौर स्त्रोत व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे।

युवाओं को आपदा के ऊपर बहुत सी जानकारी दी साथ ही उन्होंने युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन और कैरियर परामर्श पर जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि युवा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी अपना कैरियर बना सकते है, उनके द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में विभिन्न पदों की जानकारी दी गई जिनमें कि डॉक्यूमेंट कोऑर्डिनेटर एवं ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग कोऑर्डिनेटर के बारे में बताया गया ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग कोऑर्डिनेटर के द्वारा जगह जगह जिले में ट्रेनिंग कैंप एवं मॉकड्रिल करवाने का कार्य किया जाता है। जिला आपदा प्रबंधन जिले के लिए आपदा प्रबंधन का एक्शन प्लान भी तैयार किया जाता है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के द्वारा आपदा प्रबंधन को विषय के रूप में लिया जाएगा जिससे कि भविष्य में युवा स्कूल एवं कॉलेजों में इसको पड़ेंगे और इस क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं।

जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा द्वारा युवाओं को नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा 14 से 19 फरवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के बारे में बताया गया उन्होंने बताया की राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के अंतर्गत सर्वप्रथम जिला युवा संसद का ऑनलाइन माध्यम से आयोजन किया जाएगा जिसमें की 15 से 29 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया ,स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत , अतुल्य भारत, स्किल इंडिया, आयुष्मान भारत उक्त विषयों में से किसी भी एक पर 4 मिनट का भाषण प्रतिभागी द्वारा प्रस्तुत करना है।

जिला स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर कुल्लू जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे वही राज्य स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 200000, द्वितीय आने वाले प्रतिभागी को डेढ़ लाख व तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 100000 का इनाम क्रमशः दिया जाएगा एवं 50-50 हजार के दो सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगए।

इच्छुक युवा नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के कार्यालय में 17 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं l अंत में जिला युवा अधिकारी के द्वारा सभी युवा साथियों का धन्यवाद किया गया।

कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खंड कुल्लू हर्षना, रविंदर, शबनम एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खंड बंजार भूपेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!