कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के चोज में बीती देर रात भूस्खलन के कारण देवदार का बड़ा पेड़ सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर गिरा।
जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। भूस्खलन होने से 15 मिनट पहले सवारियां गाड़ी से उतर कर होटल में चली गई थी।
भूस्खलन होने के बाद कसोल से मणिकरण मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हुआ है। इसके चलते लोग परेशान हैं। भूस्खलन की चपेट में आई कार मंडी की बताई जा रही है।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि हादसे में कार क्षतिग्रस्त हुई है।
उन्होंने कहा सड़क से मलवा और पेड़ हटाने के निर्देश दिए गए थे और मार्ग को बहाल कर दिया गया है।
