कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत कुल्लू पुलिस ने एक युवती को 20 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि सिंथेटिक ड्रग्स कुल्लू घाटी के युवाओं का जीवन बरबाद न करे इसके लिए कुल्लू पुलिस ने विशेष मुहिम चलाई हुई है।
इसी कड़ी में पुलिस ने बजौरा टीसीपी में 22 साल की एक युवती को 20 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी युवती के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष अन्वेक्षण शाखा कुल्लू की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पूजा थापा नामक लड़की दिल्ली से चिट्टा खरीद करके लाई है। तथा बजौरा में किसी व्यक्ति को देगी।
इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से नाकाबन्दी करके पूजा थापा को मुकाम बजौरा टीसीपी में काबू किया गया। पूजा थापा के पास एक पीठु बैग बरामद हुआ।
पीठु बैग की तलाशी नियमानुसार स्थानीय गवाहों व महिला आरक्षी की उपस्थिति में ली गई। जिसमें मिली सुचना के आधार 20 ग्राम चिट्टा /हीरोइन बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि पुजा थापा पुत्री विष्णु थापा निवासी नजद विधुत कार्यालय पतलीकुहल उम्र 22 साल से 20ग्राम हीरोइन /चिट्टा बरामद होने के कारण पूजा थापा के खिलाफ भुंतर थाना में अभियोग अधीन धारा 21 of ND&PS act के अंतर्गत दर्ज हुआ है।
इससे पहले भी पुजा थापा के खिलाफ थाना भुंतर में अभियोग संख्या 193/21दिनांक 13/11/2021 अधीन धारा 21,25 दर्ज है।
