Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी के पास एक जीप के सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार देर रात को पेश आया है।

मिली जानकारी के अनुसार जब जीप सरसाड़ी ढोग के पास पहुंची तो अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में गिरी।

जिसमें चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में चोंग पंचायत से संबन्ध रखने वाले गोपाल नाम के व्यकि की मौत हो गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!