Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला मुख्यालय से करीब तीन किमी दूर नेशनल हाईवे तीन में वैष्णो माता मंदिर के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर के ट्रक से टकराने का मामला सामने आया है। जिसमें टिप्पर चालक घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात के समय एक तेज रफ्तार टिप्पर आगे चल रहे ट्रक के पीछे से जाकर टकराया। जिससे टिप्पर कक कैबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। और टिप्पर चालक कैबिन में ही फंस गया। जिस बाद में जेसीबी की सहायता से निकाला गया।

उसके बाद टिप्पर चाक को आगामी उपचार के लिए उसे 108 एम्बुलेंस की मद्द से कुल्लू अस्पताल लाया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार रात के समय एक तेज रफ्तार टिप्पर नम्बर HP66A 7233 के चालक ने आगे चल रहे ट्रक नम्बर ‘HP34 3611 को पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस टक्कर से उक्त टिप्पर का पूरा केबिन दब गया। टिप्पर चालक अकेला ही टिप्पर में था। जिसे करीब में बड़ी मुश्किल से की सहायता से बाहर निकाला गया।

उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!