Spread the love

कुल्लू।

हिमाचल प्रदेश राज्य स्वास्थ्य समिति (एनएचएम) अनुबंध संघ के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित क्षेत्रीय अस्पताल से लेकर जिला के तमाम सरकारी अस्पतालों में पेन डाउन स्ट्राईक की जिस कारण अस्पतालों में एनएचएम कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले तमाम कार्य प्रभावित रहे और लोगों काे समस्या का सामना करना पड़ा है। संघ ने हिमाचल प्रदेश सरकार को 26 जनवरी तक रेगुलर स्केल की मांग को पूरी करने का अल्टीमेटम दिया था जिसमें स्थाई नीति बनाने की अधिसूचना जारी करने की मांग रखी गयी थी परन्तु प्रदेश सरकार द्वारा उनकी इस मांग को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई जिसको लेकर कर्मचारियों में खासी नाराजगी है और 27 जनवरी से काले विल्ले लगाकर काम कर रहे थे लेकिन उसके बाद भी सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया ऐसे में अब बुधवार से एनएचएम कर्मचारियों ने पेन डाउन स्ट्राईक शुरू की है। क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर एनएचएम कर्मचारियों ने बैठकर सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाने को लेकर कोसा और आने वाले समय में और ज्यादा विरोध प्रदर्शन करने की भी बात की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!