कुल्लू टूडे
भुंतर, कुल्लू
जिला में 15 से 18 वर्ष की आयु के युवाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंतर में 15 से 18 साल के 500 विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई गई।
इस अवसर पर एचपीएमसी के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन लगाने में इस आयु के युवा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
उन्होंने युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को हराने के लिए वैक्सीन लगवाएं।
इस दौरान विद्यार्थियों को फल भी वितरित किए गए। इस दौरान नगर पंचायत भुंतर के तीन के पार्षद दिनेश, शैलेंद्र बहल, संजय सूद आदि मौजूद रहे।
