कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत मणिकर्ण घाटी के लपास में एक युवक को 1 किलो 10 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने चरस के साथ 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है विशेष अन्वेषण शाखा की टीम गश्त व नाका बंदी हेतु मणिकरण इत्यादि का रवाना थी।
पुलिस टीम को सूचना मिली कि लपास निवासी रुपिंदर ठाकुर चरस के साथ मणिकरण की तरफ आ रहा है।
इस सूचना पर पुलिस की टीम द्वारा योजना बनाकर नाकाबंदी की गई तो नाका पर रुपिंदर ठाकुर पुत्र प्रताप चंद निवासी लपास डाकखाना मणिकरण की तलाशी नियम के अनुसार ली गई।
तलाशी के दौरान रुपिंदर से 1 किलो 10 ग्राम चरस बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।
गुरदेव शर्मा ने कहा कि जिला में किसी भी प्रकार का नशा करने और नशे के कारोबारियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
