Spread the love

कुल्लू टूडे

सैंज

कुल्लू के जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने बुधवार को तहसील सैंज के दुर्गम गांव मझाण का दौरा किया।

अध्यक्ष ने जहां मझाण गांव तक दुर्गम रास्ते में अग्नि पीड़ितों का सामान अपनी पीठ पर उठाया वहीं गांव में पहुंचकर प्रभावितों का हालचाल जाना।

इस दौरान उन्होंने जिला परिषद की बैठक में लिए निर्णय के अनुसार मनरेगा के माध्यम से 30 गौशालाएं व जिला परिषद निधि से 4 सार्वजनिक शौचालय स्वीकृत की।

अध्यक्ष ने लोगों को सामान लाने के लिए एक तारस्पेन व पेयजल आपूर्ति के लिए जल्द कार्य शुरू करने की घोषणा की।

पंकज परमार ने कहा कि सैंज घाटी के मझाण गांव तक 3 घंटे का पैदल रास्ता है गांव से सड़क लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है।

वहां पीने के लिए पानी नहीं है पूरा गांव एकमात्र प्राकृतिक जलस्रोत पर निर्भर है।

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से बड़ी बड़ी घोषणाएं सिर्फ घोषणा तक सीमित रह गई अगर उन घोषणाओं को पूरा किया होता तो आज इन ग्रामीणों को यह दिन नहीं देखना पड़ता।

गांववासियों को छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर सैंज व बंजार न जाना पड़े इसके लिए जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने उन्हें हेल्पलाइन 9805115515 नंबर दिया और कहा जब भी कोई समस्या हो तो इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें और इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क के माध्यम से ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इस दौरान उनके साथ बंजार कांग्रेस के अध्यक्ष श्री दुष्यंत ठाकुर, जिला महासचिव तेजा ठाकुर व प्रधान यमुना भी मौजूद थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!