Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

आजादी का अमृत महोत्सव (प्रशासन गांव की ओर) कार्यक्रम के तहत आज उपमंडल ऊना की ग्राम पंचायत झंबर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने की।

कार्यक्रम में विभागों ने राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही वृद्धावस्था पेंशन, गृहणी सुविधा योजना, हिम केयर, सहारा योजना सहित अन्य जन कल्याणरी योजनाओं बारे लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी ताकि पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सके।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी की गई।

इस अवसर पर बीडीओ ऊना रमनबीर चैहान सहित विभिन्न विभागों की अधिकारी व अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!