Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंडी जिला के पडल मैदान में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देव सदन कुल्लू में जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री 11.50 हज़ार करोड़ के प्रोजेक्ट व योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास करेंगें।मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को इस रैली को सफल बनाने को कहा। उन्होंने बताया कि यह रैली कार्यकर्ताओं में विशेष जोश भरेगी और 2022 में भाजपा को पुनः सत्तासीन करेगी।

इससे पर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कार्यक्रम को ले कर जिला के चारों मण्डलों से विस्तार से विवर्ण लिया।आनी मण्डल के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने बताया कि आनी व निरमंड क्षेत्र से 2000 कार्यकर्ता इस रैली हैं भाग लेंगे। बंजार मण्डल के अध्यक्ष बलदेव महंत ने बताया कि बंजार विधानसभा क्षेत्र से इस रैली में 3000 कार्यकर्ता भाग लेंगे।

मनाली मण्डल के अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने बताया कि 3000 कार्यकर्ता मनाली विधानसभा से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।कुल्लू मण्डल अध्यक्ष ठाकुर चंद ने बताया कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से भी 3000 कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेंगे। चारों मण्डल अध्यक्षों ने बताया कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को इस रैली के बारे सूचना दी गई है। कार्यकर्ताओं को आने जाने के लिए परिवहन की उचित व्यवस्था कर ली गई है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि कुल्लू जिला से जो 11,000 कार्यकर्ताओं का लक्ष्य दिया है उस से भी अधिक संख्या में कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण के अवसर पर प्रधानमंत्री की रैली में पारम्परिक वेशभूषा में भाग लेंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष ने बैठक में विशेष तौर पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री का स्वागत व आभार जताया।

बैठक में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक किशोरी लाल,,प्रदेश उपाध्यक्ष व एचपीएमसी के वाईस चेयरमैन राम सिंह सहित भाजपा के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य व सभी मण्डलों के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!