कुल्लू टुडे
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर परिधी गृह में लोगों की समस्याओं को सुना।
उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करवाया। जबकि कुछ समस्याओें को संबंधित विभागों को भेज कर अधिकारियोें को तत्काल उनका समाधान करने के निर्देश दिये।
राम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार समग्र विकास के लिये तत्पर है और इसके साथ ही जन समस्याओं को उनके घर द्वार पर ही हल करने का हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े।
उन्होंने अधिकारियोें से भी कहा कि वह लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें। ताकि लोगों को अपने छोटे छोटे कामों के लिये बार बार उनके कार्यालय में न आना पड़े।
इसके अलावा राम सिंह ने जिला मुख्यालय पर भुटटी चौक मेें वाहन चालकों को अपने वाहन खड़े करने मेें आ रही दिक्कत का भी समाधान किया। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद के साथ मिल कर वहां पर ज्यादा वाहन खड़े करने की व्यवस्था करवाई। गौरतलब है कि भुटटी चौक में नगर परिषद द्वारा एक समय में केवल
पांच वाहन खड़े करने की व्यवस्था दी थी। जिसके कारण अन्य वाहन चालकों अपने वाहन खड़े करने में काफी दिक्कत आ रही थी।
वाहन चालकों ने समस्या का समाधान करवाने के लिये राम सिंह से गुहार लगाई थी। जिस पर उन्होंने
सोमवार को स्वयं मौके पर जा कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद को वहां पर एक समय में दस वाहन खड़े करने की व्यवस्था बनाई। जिससे खास तौर पर लगवैली की तरफ से आने वाले व जाने वाले वाहन चालकों को काफी राहत हुई है।
प्रदेश एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह ने पुलिस को निर्देश दिये कि वह वाहन चालकों के साथ नरमी से पेश आये। क्योंकि शहर में पार्किंग की दिक्कत होने के कारण वाहन चालकों को अपने वाहन खड़े करने मेें काफी दिक्कत होती है। इस लिये चालान करने के बजाय नरमी से समस्या का समाधान करें। ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।



