कुल्लू टुडे
बंजार
जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने नशे के सौदागरों के चरस तस्करी के नए तरीके का भंडाफोड़ करते हुये दा चरस तस्करों को चरस की बड़ी खेप के साथ धर दबोचा। इस मामे में चरस तस्करी के नये तरीके का भी खुलासा हुआ। आरोपियों से 6 किलो 48 ग्राम चरस बरामद की गई।
एसपी गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम गश्त व नाकाबंदी पर लारजी व बंजार की तरफ थी। इसी दौरान पिछले दिन जब टीम फागु पुल पर गश्त करती हुई पहंची तो उस समय टीम को सूचना मिली कि दो व्यक्ति निजी वाहनों को लेकर मण्डी से गुशैणी आये हैं तथा इन दोनों ने वहां पर चरस खरीद की है। इस सूचना पर विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुये नाकाबंदी कर दी।
उन्होंने बताया कि चरस तस्कर योजनाबद्ध तरीके से तथा नये तरीके से चरस की खेप को ले जाने की फिराक में
थे। बताया कि तस्करों द्वारा जिस वाहन से चरस ली जा रही थी उसे योजनाबद्ध तरीके से दुर्घटनाग्रस्त दिखाकर रिकवरी वैन के माध्यम से ले जाने की योजना बनाई थी। जिसके लिये उन्होंने वाहन खराब होने का बहाना बनाकर वाहन को ले जाने के लिये रिकवरी वैन को भी बुलाया था।
उन्होंने बताया कि तस्करों द्वारा खराब बताये गये वाहन मेें चरस की खेप डालकर रिकवरी वैन में लोड़ करवाकर चरस की खेप को ले जाया जा रहा था। जबकि तस्कर खुद किसी और वाहन के माध्यम से यात्रा कर रहे थे। परन्तु पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा टीम की ने सुझबुझ का परिचय देते हुये चरस तस्करों की साजिश को नाकाम कर दिया।
एसपी के मुताबिक रिकवरी वैन में उक्त वाहन की तलाशी लेने पर उक्त वाहन के अन्दर रखे बैग से 6 किलो 48 ग्राम चरस बरामद की गई। बताया कि आरोपियों की पहचान कुमार चन्द पुत्र चुहड़ा राम गांव भुलंग तहसील पधर जिला मंडी व सुरज मणी पुत्र कालु राम गांव ग्रामग तहसील पधर जिला मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस
ने दोनों आरोपियों को गिरफतार उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह इतनी मात्रा में चरस कहां से खरीद कर लाये थे और कहां ले जा रहे थे।
