Spread the love

कुल्लू टुडे

हमीरपुर

राजकीय माध्यमिक पाठशाला जोल सप्पड़ में गत सात दिन से चल रहे एनएसएस शिविर का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में सपरोड़ नौंहगी वार्ड नबंर 2 के जिला परिषद सदस्य आशीष कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस मौके पर उन्होने कहा कि एनएसएस में भाग लेने से स्वंय सेवियों में देश सेवा, कर्मठता तथा भाई चारे की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि सात दिवसीय एनएसएस शिविर में स्वंय सेवकों ने स्थानीय क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर समाजिक हित की विभिन्न गतिविधियों के कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि देश निर्माण और समाज के विकास में युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर खंड प्रधान ओ बी सी सैल पवन कुमार,पंचायत प्रधान जोल सप्पड़ मीना,उप प्रधान संतोष कुमार,भूमिदान कर्ता जगन्नाथ शर्मा,एसएमसी प्रधान विजय कुमार प्रधानाचार्य डा.रत्न चंद राणा,एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सरिता,नीति शर्मा,राजीव कतना तथा समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!