Spread the love

कुल्लू टुडे

सैंज, कुल्लू

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत सैंज पुलिस ने कार में स्वार 3 युवकों को 509 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि स0उ0नि0 प्रदीप कुमार अन्य सहयोगी कर्मचारियों सहित बीती शाम समय 8.30 बजे जब लारजी से गशत करते हुए सैंज की तरफ आ रहे थे तो जैसे ही लारजी से एक किलो मीटर आगे विहाली की ओर गोहरू नामक सड़क/स्थान पर पहुंचे तो सड़क की वाईं ओर एक सफेद रंग की सैंटरो कार न0 121 टी एचपी 9401खड़ी थी तथा इसकी लाईटें जली हुई थी।

जिस पर अपनी गाड़ी को रोककर इस गाड़ी के पास पहुंचा तो इस गाड़ी में चालक व चालक के साथ वाली वाईं सीट पर दूसरा लड़का तथा एक लड़का पिछली सीट पर बैठा हुआ था गाड़ी चालक को गाड़ी के कागज चैक करवाने के लिए कहा तथा इन्हें रूकने के बारे में पूछा गया तो गाड़ी में बैठे तीनों लड़के अजीब सी हरकतें करने लगे तथा कोई भी जवाव नहीं दे पाए यह काफी घबराए हुए थे जिससे पुलिस को अशंका हुई कि गाड़ी में से कोई अवैध वस्तु बरामद हो सकती है।

सर्वप्रथम गाड़ी चालक का नाम पूछने पर इसने अपना नाम संदीप कुमार सपुत्र लाल चन्द वीपीओ हरीपुर त0 मनाली जिला कुल्लू आयु 28 वर्ष व चालक के साथ वाईं सीट पर बैठे लड़के ने अपना नाम ठाकुर सिंह सपुत्र टिकम राम गांव हुरला गांव कोटला उप त0 सैंज जिला कुल्लू आयु 29 वर्ष व गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे लड़के ने अपना नाम यशपाल सपुत्र मीने राम गांव देवधार डा0 ब्रैहिण उप त0 सैंज जिला कुल्लू आयु 33 वर्ष बतलाया।

और इन्हें गाड़ी चैक करवाने के लिए कहा तो गाड़ी में चालक के साथ वाईं ओर बैठे लड़के ठाकुर सिंह ने अपने दोनों जुतों के नीचे कुछ छुपाया हुआ था।

जिसपर इसे जुतों को हटाने के लिए कहा तो काली टेप से रैपर किया हुआ एक पैकेट बरामद हुआ पैकेट को एक किनारे से खोलने पर उसके अन्दर पांच पारदर्शी लिफाफे में चपाती के आकार के चौरस पांच पैकेट बरामद हुए जिन्हें सुंघने व अपने अनुभव के आधार पर चरस/कैनाविस पाई गई।

बरामद हुई चरस के पांचो पैकटों को पारदर्शी लिफाफे सहित इलैक्ट्रोनिक के तराजू में तोलने पर कुल बजनी 509 ग्राम चरस पाई गई। पुलिस ने मादक अधिनियम की धारा के तहत तीनों युवकों पर मामला दर्ह कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

गुरदेव शर्मा ने कहा कि जिला में किसी भी प्रकार का नशा करने और नशा बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!